कुशेश्वरस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चौर में छिपे तीन अपराधी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार
कुशेश्वरस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चौर में छिपे तीन अपराधी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार
कुशेश्वरस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चौर में छिपे तीन अपराधी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया, कुशेश्वरस्थान, दरभंगा।
कुशेश्वरस्थान के नदी थाना क्षेत्र के बुढ़िया सुकराती गांव के चौर में शनिवार को पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा किया।
एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार को पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्ती पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बुढ़िया सुकराती चौर में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्थानीय चौकीदार को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस जैसे ही चौर स्थित पीपल के पेड़ के पास पहुंची, वहां मौजूद तीन संदिग्धों ने पुलिस वाहन देखते ही भागने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार है। भगवान देव राय,महेश राय और मुरारी कुमार सभी गोलमा गांव का रहने वाला है। एसडीपीओ ने बताया कि जब पुलिस ने मौके पर तलाशी ली, तो भगवान देव राय जिस बोरे पर बैठा था, उसके नीचे एक झोले में छिपाकर रखे गए हथियार बरामद हुए। मौके पर
पुलिस ने
01 लोहे का देशी कट्टा
01 लकड़ी का बना देशी कट्टा
10 जिंदा कारतूस
01 खोखा जब्त की। पुअनि राजेश कुमार के लिखित आवेदन पर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।