भक्ति और उत्साह की बयार, रामनगर के मनोकामना दुर्गा मंदिर में होगी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित
भक्ति और उत्साह की बयार, रामनगर के मनोकामना दुर्गा मंदिर में होगी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित
भक्ति और उत्साह की बयार, रामनगर के मनोकामना दुर्गा मंदिर में होगी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित
दस्तक 7 मिडिया,उत्तम सेनगुप्ता,दरभंगा।
प्रखंड के सुपौल पंचायत स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर, रामनगर का परिसर इन दिनों भक्तिमय माहौल से सराबोर है। मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर में बजरंग बली की भव्य प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और दुर्गा पूजा समिति के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।
पूजा समिति के अध्यक्ष गणेश झा ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में तीन दिनों तक चलने वाले भव्य अनुष्ठान की तैयारी अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि
कार्यक्रम का शुभारंभ
18 अप्रैल को शोभायात्रा और कलश पूजन के साथ हो जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में कुमारी कन्याएं भाग लेंगी, जो क्षेत्र में सुख-शांति की कामना के साथ कलश उठाएंगी।
19 अप्रैल अखंड अष्टयाम का आयोजन होगा, जिससे पूरा क्षेत्र श्री राम के नाम के संकीर्तन से गुंजायमान रहेगा। 20 अप्रैल प्रसिद्ध पंडित कमलेश झा के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके पश्चात नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित (प्राण-प्रतिष्ठा) किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण दिन-रात समर्पित हैं। इस पुनीत कार्य में प्रो. विमल चन्द्र झा, सचिव हेमचंद्र झा,अमर झा,अनील झा,आलोक कुमार झा,अजय झा,राजा महतो, ललन सिंह,गौतम झा, पुरुषोत्तम झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि मनोकामना दुर्गा मंदिर परिसर में हनुमान जी की स्थापना से रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में आध्यात्मिक चेतना का और अधिक विस्तार होगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।