ट्यूलिप येलो में शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन, बच्चों ने मारी बाजी
ट्यूलिप येलो में शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन, बच्चों ने मारी बाजी
ट्यूलिप येलो में शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन, बच्चों ने मारी बाजी
दस्तक 7 मिडिया, गुरुग्राम
शहर के सेक्टर 69 स्थित ट्यूलिप येलो सोसाइटी के क्लब में शतरंज प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी आयु वर्गों को मिलाकर कुल 19 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें अंडर-8 में शारण्या, अहाना, युग, अंडर-12 में अदवित, इनाक्षा, शानवी, माग, अविर और अंडर-14 के आधव्या, आयुष, वीरेन ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनें ।
कड़े मुकाबलों के बीच त्रिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। साथ ही कहा कि यह आयोजन सोसाइटी निवासियों के लिए मनोरंजन, बौद्धिक विकास और आपसी मेलजोल का बेहतरीन मंच साबित हुआ।