दरभंगा में कानूनी जागरूकता अभियान, बच्चों व महिलाओं से जुड़े कानूनों की दी गई जानकारी
दरभंगा में कानूनी जागरूकता अभियान, बच्चों व महिलाओं से जुड़े कानूनों की दी गई जानकारी
दरभंगा में कानूनी जागरूकता अभियान, बच्चों व महिलाओं से जुड़े कानूनों की दी गई जानकारी
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा की ओर से सदर प्रखंड के छपकी पंचायत में रविवार को कानूनी जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान पैनल अधिवक्ता कुमारी ममता ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2000 की धारा 63 पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि प्रत्येक जिले में बच्चों से संबंधित मामलों के लिए विशेष पुलिस इकाई का गठन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इन इकाइयों में प्रशिक्षित अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं, जो बच्चों के मामलों को संवेदनशीलता के साथ संभालते हैं। साथ ही प्रत्येक थाने में एक अधिकारी को बाल कल्याण अधिकारी के रूप में नामित किया जाता है।
कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानून, तृतीय लिंग के व्यक्तियों के लिए संचालित सितारा योजना तथा वीर परिवार सहायता योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा 9 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई।
इस मौके पर पंचायत की मुखिया विमल देवी सहित पीएलवी चंद्रशेखर आनंद, बिंदु देवी, सूरज पासवान, राजा पासवान, धनेश्वर दास, श्यामा देवी, सारदा देवी, सोमनी देवी, गोपाल पासवान, उचीत पासवान समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।