दरभंगा के अंशु पाठक को ‘महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, समाज सेवा में रचा इतिहास
दस्तक 7मीडिया,दरभंगा /मुंबई
बिहार के दरभंगा जिले के निवासी अंशु पाठक को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मानवाधिकार संरक्षण, अपराध पीड़ितों की सहायता और समाज में न्याय की स्थापना के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
मूल रूप से दरभंगा के काली स्थान, शिवाजी नगर के रहने वाले अंशु पाठक वर्तमान में पुणे के तलेगांव क्षेत्र में निवास करते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बीते कई वर्षों से उन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा, अपराध से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।
उनके अथक प्रयासों के कारण अनेक जरूरतमंद और पीड़ित लोगों को न्याय मिला है। विशेष रूप से उन्होंने कमजोर वर्गों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।
