75 गैस एजेंसियों द्वारा कल 14,861 गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य,12 अप्रैल को 8,765 एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी के माध्यम से एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विवाह/शादी समारोह आदि के लिए व्यावसायिक गैस आपूर्ति हेतु अनुमंडल स्तर पर व्यवस्था की गई है। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शादी कार्ड आदि के आधार पर कमर्शियल गैस उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसी भी नागरिक को गैस की कमी नहीं होगी।

जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश पर सभी एजेंसियों द्वारा नियमित होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।

जिले में गैस संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष संचालित है।

दूरभाष संख्या: 06272-245055

यहां प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में आज कुल 8,765 एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण किया गया, जिसमें:

दरभंगा सदर अनुमंडल: 6,719

 बेनीपुर अनुमंडल: 856

 बिरौल अनुमंडल: 1,190

वर्तमान में एजेंसियों के गोदामों में शेष सिलेंडर:

 सदर अनुमंडल: 9,390

  बेनीपुर अनुमंडल: 1,436

 बिरौल अनुमंडल: 3,135

इस प्रकार कुल 13,961 एलपीजी गैस सिलेंडर शेष उपलब्ध हैं।

13 अप्रैल 2026 के लिए वितरण लक्ष्य:

 •सदर अनुमंडल: 9,840

 बेनीपुर अनुमंडल: 1,436

 बिरौल अनुमंडल: 3,585

उप निदेशक श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के 2-3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण न करें।

कालाबाजारी एवं जमाखोरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नियमित रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

 12 अप्रैल को जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा 07 गैस एजेंसियों एवं 06 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।