दरभंगा

जमीन के बढ़ते कीमतों को लेकर इन दिनों भूमाफिया तरह तरह के तरीके अपना रहें हैं यहां तक कि घर मे घुसकर अपनी दबंगई से लोंगों का शिकार करते हैं। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवारा गांव निवासी अशोक ठाकुर के परिजन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ हैं ।
मामला जमीन से ही जुड़ा हुआ हैं। पीड़ित अशोक ठाकुर की पत्नी रीता देवी ने सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा हैं कि उसके नाम से पूर्व से रजिस्टर्ड जमीन को उसके सास और दोनों नन्द से यह जानते हुये रविशंकर सिंह और उसकी माँ ने लिखाकर विवाद खड़ा कर दिया कि जमीन मेरी नहीं हैं यही नहीं उसे हथियाने के लिये मेरे पूरे परिवार पर इनलोंगों ने हमला कर दहशत मे डाल दिया हैं।यही नहीं बार बार धमकी दे रहा हैं कि जान से मार देंगे।
घटना की लिखित शिकायत पर थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने घटना के बाबत जानकारी ली ,इसके बाद प्राथमिकी 172/23दर्ज करते हुये रविशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं और विवेक सिंह फरार हो गया हैं।थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून संगत कारवाई की जा रही हैं।
घटना के बाबत रीता ने थाना मे शिकायत दर्ज कराई थी कि वह घर मे अकेली थी उसी वक्त जयवन्त सिंह का बेटा विवेक उनके घर मे घुसकर गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज सुनकर जेसे ही मेरा बेटा केशव घर मे घुसा कि विवेक उसे मारने लगा। इसी बीच विवेक सिंह का भाई शशि सिंह घर मे घुसा और तेज हथियार से केशव के सिर के पिछले हिस्से और कई जगह वार करने लगा। हल्ला होते देख मेरा भाई घर मे घुसा तो उसी तेज हथियार से मेरे भाई सुमित कुमार को रविशंकर सिंह ने गले पर वार कर दिया। उसे बचाने मेरे पति अशोक ठाकुर आयें तो उन्हें उठाकर पटक दिया और गला दबाने की कोशिश करने लगा। यही नहीं रविशंकर सिंह ने किसी चीज से मेरे भाई के पेट मे मारकर लहु लुहान कर दिया। इस तरह रीता देवी और उनके परिवार के कई सदस्यों को जख्मी करते हुये अधमरा कर दिया।
जख्मी सभी को स्थानीय अस्पताल लाया गया। स्थानीय चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया जहां केशव की स्थिति नाजुक बताई जा रही हैं।