सिंहवाड़ा हादसा: पिकअप की टक्कर से युवती की मौत, पिता गंभीर
दस्तक 7मीडिया/अफजल खान
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे घर को मातम में बदल दिया। पुल के नीचे बाजार क्षेत्र में फल की दुकान के सामने खड़े पिता-पुत्री को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया। हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

