दरभंगा में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की तैयारी पूरी,30 केंद्रों पर 6 दिनों तक तीन चरणों में होगी परीक्षा, कड़ी निगरानी के आदेश
दरभंगा में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की तैयारी पूरी,30 केंद्रों पर 6 दिनों तक तीन चरणों में होगी परीक्षा, कड़ी निगरानी के आदेश
दरभंगा में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की तैयारी पूरी,30 केंद्रों पर 6 दिनों तक तीन चरणों में होगी परीक्षा, कड़ी निगरानी के आदेश
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला के शहरी क्षेत्र में कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। इनमें कुछ दिनों में दो पालियों तथा कुछ दिनों में एकल पाली में परीक्षा ली जाएगी।
प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की है। सभी केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
कदाचार करते पाए जाने पर अभ्यर्थियों को पांच वर्षों तक परीक्षा से वंचित किया जाएगा, जबकि अफवाह फैलाने पर तीन वर्षों का प्रतिबंध लगाया जाएगा।
परीक्षा संचालन के लिए अपर समाहर्ता सलीम अख्तर को सहायक परीक्षा संयोजक बनाया गया है। सभी वीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगे।
परीक्षार्थियों को केवल e-Admit Card और फोटो पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, केंद्राधीक्षक एवं सभी कर्मियों को प्रत्येक परीक्षा दिवस पर सुबह 7 बजे तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
दरभंगा में एलपीजी की कोई कमी नहीं, 25 हजार से अधिक सिलेंडरों का होगा वितरण
दरभंगा में नया निर्देश: अब हर सरकारी सूचना हिंदी के साथ उर्दू में भी अनिवार्य,जिलाधिकारी कौशल कुमार का आदेश, सभी कार्यालयों, स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर लागू होगा नियम