दरभंगा में एलपीजी की कोई कमी नहीं, 25 हजार से अधिक सिलेंडरों का होगा वितरण
दरभंगा में एलपीजी की कोई कमी नहीं, 25 हजार से अधिक सिलेंडरों का होगा वितरण
दरभंगा में एलपीजी की कोई कमी नहीं, 25 हजार से अधिक सिलेंडरों का होगा वितरण
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
जिले में घरेलू एलपीजी गैस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण न करें।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं उप निदेशक जन सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को जिले में कुल 8,668 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसमें दरभंगा सदर अनुमंडल में 6,551, बेनीपुर में 1,066 तथा बिरौल में 1,051 सिलेंडर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में एजेंसियों के गोदामों में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। सदर अनुमंडल में 6,528, बेनीपुर में 1,960 तथा बिरौल में 2,161 सिलेंडर शेष हैं। इस प्रकार जिले में कुल 10,649 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं।
प्रशासन के अनुसार 12 अप्रैल को लगभग 14,535 सिलेंडरों की आपूर्ति होने की संभावना है, जबकि उसी दिन 25,184 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अनुमान है कि सदर अनुमंडल में 17,139, बेनीपुर में 3,634 और बिरौल में 4,411 सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।एलपीजी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06272-245055 है। सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है, जिससे उपभोक्ताओं को 1 से 2 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर उनके घर तक उपलब्ध कराया जा रहा है।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों एवं होटलों में लगातार छापेमारी की जा रही है।
जिला प्रशासन ने दोहराया कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
जे के कॉलेज में अध्यक्ष सुशील झा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने घेरा प्राचार्य कक्ष, 8 सूत्री मांगों पर आर-पार की जंग, राघव कुमार बोले-अनदेखी हुई तो उग्र होगा आंदोलन,
दरभंगा में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की तैयारी पूरी,30 केंद्रों पर 6 दिनों तक तीन चरणों में होगी परीक्षा, कड़ी निगरानी के आदेश