जे के कॉलेज में अध्यक्ष सुशील झा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने घेरा प्राचार्य कक्ष, 8 सूत्री मांगों पर आर-पार की जंग, राघव कुमार बोले-अनदेखी हुई तो उग्र होगा आंदोलन,

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।


जनता कोशी महाविद्यालय, बिरौल के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के आह्वान पर दुसरे दिन शनिवार को आंदोलन जारी रहा। आंदोलन कर रहे शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने संघ के द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में प्रवेश कर अपनी मांगों को नारेबाजी के माध्यम से बुलंद किया। जिसका नेत्तृत्व संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा कर रहे थे।मौके पर संघ के सचिव राघव कुमार दीपक, कोषाध्यक्ष संजीव आचार्य, संरक्षक क्रांति कुमार चौधरी सहित कर्मचारीगण में अकाउंटेंट अजीत चौधरी, किसलय कुमार विक्रम, विजय मुखिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।अध्यक्ष ने बताया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के आह्वान पर दुसरे दिन शनिवार को आंदोलन जारी रहा। जो 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। 17 अप्रैल 2026 को सामूहिक अवकाश लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन। 06 मई 2026 से 07 मई 2026 तक कलमबंद हड़ताल एवं धरना। 20 मई 2026 को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर पुनः प्रदर्शन।संघ के सचिव राघव कुमार दीपक ने कहा कि “कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कई बार संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। मजबूर होकर कर्मचारियों को चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। यदि शीघ्र ही हमारी 8 सूत्री मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।