दरभंगा के वीणा वाटिका परिवार के अलावे ,बिरौल के मोटर गैरेजों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्वकर्मा पूजा,विद्युत पावर सब स्टेशन परिसर में स्थापित संगमरमर की प्रतिमा बना आकर्षण का केंद्र।
दरभंगा के वीणा वाटिका परिवार के अलावे ,बिरौल के मोटर गैरेजों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्वकर्मा पूजा,विद्युत पावर सब स्टेशन परिसर में स्थापित संगमरमर की प्रतिमा बना आकर्षण का केंद्र।
बिरौल के मोटर गैरेजों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्वकर्मा पूजा,विद्युत पावर सब स्टेशन परिसर में स्थापित संगमरमर की प्रतिमा बना आकर्षण का केंद्र।
नीलेश / बिरौल।
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विश्कर्मा पूजा धुमधाम से मनाया जा रहा है।सोमवार को आयोजित इस पूजा समारोह के दौरान दुर्गा मोटर्स,टीवीएस साईकिल ऐजेंसी,मोटर गैरेज,विद्युत पावर उपकेंद्र,दुर्गा फर्नीचर हाउस,झा ऑटो मोबाईल,खान ऑटो सेंटर सहित कई कलकारखानों को रंगबिरंगे लाईट से सजाया गया। संचालकों की ओर से विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। विद्युत पावर सब स्टेशन परिसर में स्थायी रूप से स्थापित प्रतिमा का दर्शन के लिए सैकड़ों भक्तों की भीड़ यहां पहुंचने लगी।पूजा समापन के बाद भगवान को लगाये गए भोग को लोगों के बीच प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। वहीं दुसरी ओर कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर, किरतपुर, गौड़ाबौराम प्रखंड क्षेत्रों के छोटे-बड़े गैरेजों एवं मोटर पार्ट्स के दुकानों में भगवान विश्वकर्मा का पूजा अर्चना की गई। गैरेज मालिकों का कहना है कि भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा का विसर्जन अगले दिन बुधवार को किया जायेगा।
वहीं दूसरी और दरभंगा के वीणा वाटिका के नाम से चर्चित रियल एस्टेट की और से बड़ी धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाया गया।वीणा वाटिका की और से आयोजित कार्यक्रम मे गीत संगीत के मधुर सुर की झनक सुनाई दी।लोग देर रात तक भजन ,ग़ज़ल सुनते रहें।शहर के कई गणमान्य वीणा वाटिका परिसर की शोभा बढ़ा रहें थे।कंपनी के निदेशक समेत कई पदाधिकारी आगुन्त्को का स्वागत और सेवा भाव कर रहें थे।इस दौरान स्वयं कृष्ण कान्त ठाकुर उर्फ पप्पू ठाकुर ,सुमन कुमार ठाकुर ,अभिषेक लोंगों का अभिनंदन करते दिखाई दे रहें थे।