बेनीबाद में 2 महीने पहले आयान हत्या मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित परिवार डीआईजी से मिलकर मांगी मदद

दीपक कुमार। गायघाट 

बेनीवाद थाना क्षेत्र के शिवदहा बरेल गांव में आयान मामले में अबतक 2 महीने हो गए हैं। इस मामले में कोई आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित परिवार अपने न्याय की मांग को लेकर डीआईजी से इंसाफ की गुहार लगाई है। आरोपी लगाया है कि पुलिस आरोपी से मिलकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आयान की मांग ने बताया कि अबतक उन्हें fsl की रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने डीआईजी से मिलकर हर संभव मदद करने की मांग किया है। जानकारी के अनुसार दो महीने पहले आयान अचानक लापता हो गया था। चार दिन बाद घर के बगल में सूखे तालाब में आयान का शव बरामद हुआ था। पीड़ित परिवार आंगनवारी सेविका है।