समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर, आयुक्त ने की योजनाओं की गहन समीक्षा

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में भवन निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे, जिनके साथ योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य की स्थिति पर फीडबैक लिया और कहा कि सभी भवन विभागीय मानकों के अनुरूप तय समय में पूरे हों।

इसके अलावा, आयुक्त के आवासीय कार्यालय परिसर में गार्ड के लिए आवासीय भवन निर्माण को लेकर भी संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अन्य निर्माण योजनाओं की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य सहित प्रमंडल के तीनों जिलों के अभियंता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।