दरभंगा पुलिस ने किया कमाल, महज 24 घंटे में दरभंगा ज्वेलरी लूट कांड का कर दिया खुलासा, 12 अपराधी गिरफ्तार, 44 लाख के आभूषण बरामद।घटना की साजिश जेल में बंद भोला सिंह ने रची।
दरभंगा पुलिस ने किया कमाल, महज 24 घंटे में दरभंगा ज्वेलरी लूट कांड का कर दिया खुलासा, 12 अपराधी गिरफ्तार, 44 लाख के आभूषण बरामद।घटना की साजिश जेल में बंद भोला सिंह ने रची।
दरभंगा पुलिस ने किया कमाल, महज 24 घंटे में दरभंगा ज्वेलरी लूट कांड का कर दिया खुलासा, 12 अपराधी गिरफ्तार, 44 लाख के आभूषण बरामद।घटना की साजिश जेल में बंद भोला सिंह ने रची।
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
नगर थाना कांड संख्या-72/26 से संबंधित बड़े ज्वेलरी लूट कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस कार्रवाई में कुल 12 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 44 लाख रुपये मूल्य के सोने-चाँदी के आभूषण, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई हे ।
घटना 03 अप्रैल 2026 की है, जब नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स के मालिक मनोज ठाकुर की दुकान में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर धावा बोल दिया था। अपराधियों ने करीब 700 ग्राम सोना, 20-25 किलोग्राम चाँदी और 10 लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 72/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा पुलिस, DIU टीम, बिहार STF और बेगूसराय पुलिस के संयुक्त अभियान में बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र से छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी मंगल कुमार के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद किए।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि इस पूरी घटना की साजिश जेल में बंद कुख्यात अपराधी भोला सिंह के इशारे पर रची गई थी। योजना में अभिषेक सोनी, लालू, संदीप, टाइगर समेत कई अन्य अपराधियों की भूमिका सामने आई है।
इसके बाद पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए दरभंगा, बेगूसराय, गुवाहाटी और आगरा तक छापेमारी कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। संदीप सिंह की निशानदेही पर उसके घर से मिट्टी में छिपाकर रखे गए सोने और चाँदी के आभूषण बरामद किए गए। साथ ही लूटे गए सामान को छिपाने के आरोप में उसकी मां उषा देवी को भी गिरफ्तार किया गया है।
अब तक की जांच में 156.44 ग्राम सोना (करीब 21 लाख रुपये) और 8.630 किलोग्राम चाँदी (करीब 23 लाख रुपये) सहित कुल लगभग 44 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में 8 मोबाइल फोन और 4 मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, इस कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
इस पूरे अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक, सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर थाना, बहादुरपुर, कोतवाली, सदर थाना समेत कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।