डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट–3 : सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनके सुझावों पर चर्चा की गई।

जनसुनवाई में 41 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, कारा विभाग सहित अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से सुनिश्चित किया जाए।