कुशेश्वर स्थान के छात्रों की खुलेगी राह, पश्चिमी प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की उठी मांग
दस्तक 7 मिडिया,दरभंगा।
कुशेश्वर स्थान के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की अलख जगाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षा प्रेमियों ने कमर कस ली है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी को एक मांग पत्र देते हुए कुशेश्वर स्थान (पश्चिमी) प्रखंड के अंतर्गत ग्राम झझरा में एक नया डिग्री कॉलेज स्थापित करने का आग्रह किया गया है।

