दरभंगा कोर्ट का सख्त रुख: प्राणलेवा हमला, लूट, अपहरण व ब्लैकमेल मामलों में जमानत खारिज

दस्तक 7मीडिया,दरभंगा/विधि संवाददाता,

सिविल कोर्ट दरभंगा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय की अदालत ने प्राणलेवा हमला और लूटपाट केआरोप में संस्थित लहेरियासराय थानाकांड सं.751/25 में काराधीन अभियुक्त स्थानीय मदारपुर निवासी आनंद कुमार उर्फ चिन्टू की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दिया है।वहीं इसी मामले के एक आरोपी प्रकाश कुमार की अग्रिम जमानत आवेदन निष्पादित कर दिया।लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि मकान मालिक के पुत्र द्वारा एक किरायेदार महिला शिक्षिका का गुप्त रुप से वीडीओ बनाकर वायरल कर देने की धमकी देने के आरोप मे दर्ज महिला थानाकांड सं.184/25 के आरोपी पिता पुत्र नन्द किशोर मेहता और राम मेहता की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया।इसके अलावे श्री पाण्डेय की कोर्ट ने शादी का झांसा देकर अपहरण के आरोप में संस्थित नेहरा थानाकांड सं.108/25 के आरोपी शहवाज खान,सैफ अली खान, तथा अपहरण के संगीन जूर्म के आरोप में दर्ज हायाघाट थानाकांड सं.192/25 के अभियुक्त गगन कुमार झा की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया है।