दरभंगा

सदर थाना क्षेत्र के भालपट्टी ओपी क्षेत्र मे एक लाश के मिलने से सनसनी फैल गई हैं। खेत मे लाश को देखते ही लोंगों का हुजूम जुट गया। लोग तरह तरह की बात करने लगे।

लाश की पहचान भालपट्टी गांव के ही गुलटेन सदाय के रूप मे हुई हैं। इस लाश को लेकर लोग हत्या की आशंका जता रहें हैं।

इधर पुलिस को सूचना मिलते ही भालपट्टी ओपी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया हैं। इधर एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने के प्रयास मे हैं। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं।