भारत भारती संगठन द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल शहादत शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारी हेतु बैठक आयोजित
भारत भारती संगठन द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल शहादत शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारी हेतु बैठक आयोजित
भारत भारती संगठन द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल शहादत शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारी हेतु बैठक आयोजित
दस्तक 7मीडिया/अफज़ल खान
भारत भारती के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की शहादत शताब्दी वर्ष समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन बलभद्रपुर स्थित पचाढी आश्रम में किया गया।बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारत भारती के क्षेत्रीय प्रभारी ईश्वर जी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सशक्त प्रशासन का प्रतीक रहा है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शताब्दी वर्ष के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठी, प्रभात फेरी, युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं तथा सामाजिक समरसता अभियान चलाए जाएंगे।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समारोह को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा, जो कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार, व्यवस्था एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगी। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया।अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि सरदार पटेल के विचारों एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पूरे समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सद्भाव प्रमुख दिलीप झा, बालेन्दु झा, डॉ. आनंद प्रकाश झा, डॉ. प्रभाकर झा, अभिषेक रंजन, मुकुंद चौधरी, ज्ञानेन्द्र कुमार, आरती कुमारी एवं इंदिरा कुमारी उपस्थित थे।