नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में दरभंगा के खिलाड़ियों का शानदार डेब्यू, बेहतरीन प्रदर्शन से बढ़ाया मान

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ के तत्वावधान में असम के दिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में 01 से 04 अप्रैल 2026 तक आयोजित नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2025-26 में दरभंगा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 50 से अधिक विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए
• राधा कुमारी ने 7वां स्थान,
• श्रुति सिंह ने 8वां स्थान,
• मंजीत कुमार ने 12वां स्थान प्राप्त किया।

खास बात यह रही कि तीनों खिलाड़ियों का यह पहला यूनिवर्सिटी गेम्स था, और अपने डेब्यू में ही इन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

राधा कुमारी एम.के. कॉलेज की स्नातक की छात्रा हैं और ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में कराटे प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं श्रुति सिंह एम.एल.एस.एम. कॉलेज की छात्रा हैं तथा जूनियर डीपीएस में कराटे सिखाती हैं। मंजीत कुमार मारवाड़ी कॉलेज के छात्र हैं और दरभंगा सेंट्रल स्कूल में कराटे प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 खिलाड़ियों ने जताया आभार

प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों ने अपने कोच मुकेश मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके मार्गदर्शन, कठिन प्रशिक्षण और निरंतर प्रेरणा का परिणाम है। खिलाड़ियों ने बताया कि कोच ने उन्हें तकनीकी के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया, जिससे वे अपने पहले ही यूनिवर्सिटी गेम्स में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

इस उपलब्धि पर स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अभय कुमार, महासचिव पंकज कांबली तथा कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के मुख्य सलाहकार डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज एवं अध्यक्ष राजीव रंजन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।