निलंबित डीएसपी का कलंक कथा:निलंबन के बाद हो सकती हे बर्खास्तगी ?गर्ल फ्रेंड चढ़ती थी थार और बुलेट,नौकरानी के नाम पर 7 प्लॉट ओर बंगला, ईओयू की टीम अब भी पूर्णिया में कर रही हे कैंप

दस्तक 7 मीडिया/संजय कुमार राय 

बिहार के डीएसपी के कलंक कथा के अनेक किस्से उजागर होते जा रहे हे, भ्रष्टाचार के मामले में इनका नाम गिनीज बुक में दर्ज होनी चाहिए, यही नहीं प्रेम के मामले में लैला मजनू से कम इनके किस्से नहीं हे यह बात हम नही कह रहे हे बल्कि ईओयू के जांच में खुलासे हुए हे! इओयू ने अब तक 80करोड़ से ऊपर इनके काली कमाई का खुलासा किया हे,इन खुलासों में इनके रसूख की चर्चा तो हे ही ,अपने प्रेमिका को भी विधायक बनाने का सपना देख रहे थे! बताया जा रहा है कि किशनगंज विधानसभा से चुनाव लड़ाने की तैयारी थी लेकिन ईओयू ने इनके सपने पर पानी फेर दिया ! कहा जा रहा है कि महिला मित्र को विधायक बनाने के लिए इन्होंने सारी हदें पार कर दी! जी हां यह बात सुनने में कोई यकीन नहीं करेगा लेकिन यह सच हे!

 1994 बीच के डीएसपी गौतम कुमार चार साल बाद सेवानिवृत होने वाले थे लेकिन  पोल खुल गई ! मज़ेदार बात यह हे कि इनकी नौकरानी ही इनकी प्रेमिका थी !वह घर में काम करने के लिए थार से आती थी और बुलेट मोटरसाइकिल भी शौक में शामिल था, आसपास के लोग भी अचंभित थे! इस कलंक कथा में चौंकानेवाली बात यह हे कि डीएसपी ने अपने नाम से एक इंच जमीन नहीं खरीदी अपने नौकरानी के नाम पर ज्यादातर जमीन खरीदी , पूर्णिया में 16प्लाट हे जिसमें 7 गर्ल फ्रेंड के नाम पर 4 प्लॉट पत्नी के नाम पर, 3सास और एक बेटे के नाम पर हे!यही नहीं सिलीगुड़ी में दो मंजिला मकान भी गर्ल फ्रेंड के नाम पर हे  होने का खुलासा हुआ हे! इस प्रकरण के खुलासे के बाद विभाग ने इन्हें निलंबित तो कर ही दिया था अब चर्चा हे कि ये बर्खास्त भी हो सकते हे!