दरभंगा पुलिस लाइन में रैतिक परेड, फिटनेस और अनुशासन पर जोर

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

पुलिस केन्द्र, लहेरियासराय में शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता को सुदृढ़ करना रहा।

परेड के दौरान दौड़ एवं ड्रिल के माध्यम से जवानों की फिटनेस का परीक्षण किया गया, वहीं टर्नआउट चेक के जरिए वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन की भी जांच की गई। टोलीवार ड्रिल कराकर बल में एकरूपता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।इसके अलावा पुलिस केन्द्र, दरभंगा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के लिए योग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और बैरकों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।