दरभंगा पुलिस का एक्शन: कई कांडों के अभियुक्त गिरफ्तार, NBW वारंटियों पर भी कार्रवाई
दरभंगा पुलिस का एक्शन: कई कांडों के अभियुक्त गिरफ्तार, NBW वारंटियों पर भी कार्रवाई
दरभंगा पुलिस का एक्शन: कई कांडों के अभियुक्त गिरफ्तार, NBW वारंटियों पर भी कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सक्रिय है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कई मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है।
बिरौल थाना कांड संख्या 485/25 के प्राथमिकी अभियुक्त पंकज कुमार यादव एवं रामनंदन यादव, दोनों निवासी खोठही थाना बिरौल, को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 193/26 के अभियुक्त मदन पासवान, निवासी महेशपट्टी थाना बिशनपुर, को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, आसूचना के आधार पर लहेरियासराय थाना पुलिस ने शिवम मिश्रा को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
एक अन्य मामले में, कांड संख्या 134/26 धारा 109 BNS के अभियुक्त मुर्तुजा कुरैशी को भी गिरफ्तार किया गया।
दरभंगा पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में ऑपरेशन मुस्कान के तहत घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल को बरामद कर सत्यापन के बाद उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया।
वहीं, सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (Non-Bailable Warrant) के तहत आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मोहम्मद मुर्तुजा, अबुलेस, मोहम्मद वशीरुल हक, मोहम्मद महिबुल हक (सभी निवासी पैगम्बरपुर) तथा सुधीर कहार, चंद्रशेखर कहार, दिनेश कहार एवं सूरज कहार (सभी निवासी कटासा) शामिल हैं।
दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।