कल जिले में 23,735 गैस सिलेंडरों का होगा वितरण,आज 9,206 एलपीजी सिलेंडरों का सफल वितरण, आपूर्ति प्रयाप्त 

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार एवं उप निदेशक, जन सम्पर्क  सत्येन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले में कुल 9,206 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया।

  दरभंगा सदर अनुमंडल – 7,417

  बेनीपुर अनुमंडल – 779

  बिरौल अनुमंडल – 1,010

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 75 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनमें सदर अनुमंडल – 47, बेनीपुर – 08  बिरौल – 20

वर्तमान में एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध सिलेंडर

  सदर – 5,655

  बेनीपुर – 1,031

  बिरौल – 3,755

इस प्रकार जिले में कुल 10,441 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं।

10 अप्रैल की आपूर्ति और वितरण योजना

10 अप्रैल 2026 को लगभग 13,294 एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति होने की संभावना है

  सदर – 10,270

  बेनीपुर – 1,404

  बिरौल – 1,620

उसी दिन कुल 23,735 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

  सदर – 15,925

  बेनीपुर – 2,435

  बिरौल – 5,375

शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु कंट्रोल रूम

एलपीजी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष संचालित है।

📞 दूरभाष संख्या – 06272-245055

होम डिलीवरी सेवा जारी

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है। बुकिंग के 1–2 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देश पर कालाबाजारी एवं जमाखोरी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।