शहरी गैस वितरण परियोजना को लेकर डीएम का निरीक्षण, PNG व CNG सुविधा जल्द शुरू करने का निर्देश
शहरी गैस वितरण परियोजना को लेकर डीएम का निरीक्षण, PNG व CNG सुविधा जल्द शुरू करने का निर्देश
शहरी गैस वितरण परियोजना को लेकर डीएम का निरीक्षण, PNG व CNG सुविधा जल्द शुरू करने का निर्देश
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) एवं CNG सुविधा को शीघ्र शुरू करने की दिशा में आज जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया।
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा डीआरएस (डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन), डीसीयू (डिस्ट्रीब्यूशन कंट्रोल यूनिट) एवं CNG स्टेशन निर्माण के लिए चयनित स्थलों का जायजा लेते हुए डीएम ने कार्य प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएमसीएच सिविल सर्जन ब्लॉक, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड परिसर, केएसडीएसयू (श्याम रेजिडेंसी के समीप), होमगार्ड कार्यालय कादीराबाद, मखाना अनुसंधान केंद्र एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लहेरियासराय सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया गया।
जिलाधिकारी ने BPCL के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी चयनित स्थलों पर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और डीआरएस, डीसीयू एवं CNG स्टेशन को जल्द से जल्द क्रियाशील बनाया जाए, ताकि शहरवासियों को समय पर पाइप्ड नेचुरल गैस और CNG की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं पर्यावरण अनुकूल ईंधन उपलब्ध होगा, जिससे जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, डीसीएलआर सदर श्री संजीत कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।