एक अबोध बच्ची ने माँ को दिया दिलासा,कहा जो भाग्य मे नहीं था उसकी चिंता क्या करनी हैं ,वाईरल विडिओ सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान।
एक अबोध बच्ची ने माँ को दिया दिलासा,कहा जो भाग्य मे नहीं था उसकी चिंता क्या करनी हैं ,वाईरल विडिओ सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान।
दरभंगा ,संजय कुमार राय
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मुहल्ले मे दो दिन पूर्व चोरी हुये इस मामले मे महज तीस सेकेंड का एक विडिओ वायरल हो रहा हैं ,इस विडिओ को आप गौर से देखेंगे तो महज आठ नौ साल की बेटी अपने माँ को कैसे दिलासा दे रही हैं। इस बेटी के सांत्वना को देखकर आपके भी आंसू निकल आयेंगे। मेहनत से कमाए चंद पैसों को अगर कोई लूट लेता हैं या फिर चोरी हो जाता हैं तो उसके दिलों पर क्या गुजरती हैं यह बात उसी सर पूछने पर पता चलता हैं। दुनियां उजड़ जाती हैं। वह भी तब जब एक माँ अपने विकलांग बच्चों को ठीक कराने के लिये तिनका तिनका जोड़कर रखती हो।
हम इंसान हैं और इंसान की दर्द को भली भांति समझ सकते हैं। ऐसे मे हमारा भी फर्ज हैं ,वह फर्ज हैं इंसानियत का।
इस दर्द भरे घटना मे पुलिस के इंसानियत की जरूरत हैं। पुलिस की इंसानियत से ही इस माँ और बेटी का दर्द कम हो सकता हैं।
चंदू साह के घर मे चोरी हुई। दो तीन दिन बीत चुके हैं। पुलिस को चाहिये कि सड़क या मुहल्ले मे लगे सीसीटीवी के फुटेज को चेक कराकर उस चोर को ढूंढ निकाले जिसने चंदू के घर मे चोरी की हैं। एक दिव्यांग पुत्र को इलाज कराने के लिये चंदू और उसकी पत्नी पाई पाई जोड़कर रखी थी जिसे चोरों ने उड़ा लिये। चंदू की गलती बस इतनी थी कि घर मे ताला लगाकर अपने पत्नी बच्चों के साथ अन्यत्र चले गये थे। उन्हें यह कहीं से शक नहीं था कि उनके नहीं रहने पर चोर उनके घर मे चोरी कर लेगा।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति का कहना हैं कि पुलिस इस दिशा मे मेहनत से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही मामले का उदभेदन करेगी।
19 सितंबर मंगलवार से आयोजित होने वाले गणपति पूजा को लेकर क्षेत्र में बना उत्साह का माहौल,गणपति बप्पा मोर्या के धुन से गुंज उठेगा पुरा बिरौल, शहर से लेकर गांव में दस दिन पूजा अर्चना में डूबे रहेंगे लोग।
भालपट्टी ओपी मे एक लाश मिलने से इलाके मे चर्चा का माहौल ,घटनास्थल पर पुलिस कर रही हैं तहकीकात।