दरभंगा पुलिस की कारवाई  : कई कांडों में अभियुक्त गिरफ्तार, वारंटियों पर भी कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत कई मामलों में प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

नेहरा थाना की कार्रवाई

नेहरा थाना कांड संख्या-39/26 (धारा 109 BNS) में अभियुक्त रामविलास महतो (पिता स्व० रामेश्वर महतो, ग्राम कायस्थ कवई) तथा कांड संख्या-47/26 (उत्पाद) में अभियुक्त मोहम्मद आशिक (पिता मोहम्मद इस्लाम, ग्राम नारायणपुर, थाना मनीगाछी) को गिरफ्तार किया गया।

लहेरियासराय थाना की कार्रवाई

लहेरियासराय थाना कांड संख्या-184/25 (धारा 109 BNS) के अभियुक्त मोहम्मद आरजू (पिता मोहम्मद चांद उर्फ अशरफ अली, पुरानी मुन्सफी) को पुलिस ने दबोच लिया।

जमालपुर थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी राम बाबू यादव एवं शिव कुमार यादव (दोनों पिता बालेश्वर यादव, ग्राम कुबौल) के घर इश्तिहार का तामिला किया गया।
साथ ही कांड संख्या-25/26 में अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता शिवकुमार सहनी (पिता दोराई मुखिया, सहरसा) को गिरफ्तार किया गया।

मोरो थाना की कार्रवाई

मोरो थाना कांड संख्या-38/26 में अभियुक्त विकास कुमार (पिता रमेश चौधरी, ग्राम पटोरी) को गिरफ्तार किया गया।

अलीनगर थाना की कार्रवाई

इश्तिहार वारंटी मोहम्मद सदरे (पिता मोहम्मद सज्जाद, ग्राम मिर्जापुर) एवं लालदेव मोहम्मद (पिता तस्लीम, ग्राम गरौल) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।