फॉरेंसिक विज्ञान को मिलेगा नया बल: SETCON-2026 का भव्य समापन, एक साल में 9 नई प्रयोगशालाएं खोलने की घोषणा
फॉरेंसिक विज्ञान को मिलेगा नया बल: SETCON-2026 का भव्य समापन, एक साल में 9 नई प्रयोगशालाएं खोलने की घोषणा
फॉरेंसिक विज्ञान को मिलेगा नया बल: SETCON-2026 का भव्य समापन, एक साल में 9 नई प्रयोगशालाएं खोलने की घोषणा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सरदार पटेल भवन, पटना स्थित सभागार में दो दिवसीय फॉरेंसिक जैविक विज्ञान उपग्रह सम्मेलन (सेटकॉन-2026) के समापन सत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक पारस नाथ सहित कई वरीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
समापन सत्र में राज्य में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। अधिकारियों ने बताया कि आगामी एक वर्ष के भीतर राज्य में 9 नई फॉरेंसिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे आपराधिक मामलों की जांच में तकनीकी दक्षता और गति दोनों बढ़ेगी। इससे पुलिस अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और सटीक बनाया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं अनुसंधान कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक समय में अपराध की प्रकृति लगातार बदल रही है, ऐसे में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। नई तकनीकों और प्रयोगशालाओं के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचना और साक्ष्यों का विश्लेषण करना और भी आसान होगा।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि सरकार का उद्देश्य राज्य में एक सुदृढ़ और आधुनिक फॉरेंसिक तंत्र विकसित करना है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में वैज्ञानिक, पुलिस अधिकारी एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे, जिन्होंने फॉरेंसिक विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।