जिला स्कूल से दो नाबालिग बच्चियां बरामद, पहचान नहीं बता पाने पर बाल सुधार गृह के सुपुर्द
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा में मानवीय संवेदनशीलता और सतर्क पुलिसिंग का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। यातायात थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर अंजनी कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला स्कूल परिसर से दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला स्कूल के आसपास दो बच्चियां संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई पाई गईं। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई अंजनी कुमारी मौके पर पहुंचीं और दोनों बच्चियों को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ करने की कोशिश की।
