फॉरेंसिक विज्ञान को नई दिशा: SETCON-2026 का पुलिस महानिदेशक ने किया भव्य उद्घाटन,
फॉरेंसिक विज्ञान को नई दिशा: SETCON-2026 का पुलिस महानिदेशक ने किया भव्य उद्घाटन,
फॉरेंसिक विज्ञान को नई दिशा: SETCON-2026 का पुलिस महानिदेशक ने किया भव्य उद्घाटन,
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार पुलिस के लिए आज का दिन विशेष महत्व का रहा, जब पुलिस महानिदेशक विनय कुमार द्वारा SETCON 2026 – Two Day Satellite Conference on Forensic Biological Science का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य फॉरेंसिक जैविक विज्ञान के क्षेत्र में नवीन तकनीकों, अनुसंधान और जांच पद्धतियों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध अनुसंधान विभाग) पारसनाथ, CFS, DFSS नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस. के. जैन, UPSIFS के संस्थापक निदेशक डॉ. जी. के. गोस्वामी तथा FSL पटना के निदेशक (प्रभार) हिमजय कुमार शामिल रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि आधुनिक अपराधों की जटिलता को देखते हुए फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने इस प्रकार के सम्मेलन को ज्ञान-विनिमय और तकनीकी उन्नयन का सशक्त मंच बताते हुए कहा कि इससे जांच की गुणवत्ता और न्यायिक प्रक्रिया दोनों को मजबूती मिलेगी।
सम्मेलन के दौरान फॉरेंसिक बायोलॉजी से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे डीएनए एनालिसिस, साक्ष्य संग्रहण, अपराध स्थल की वैज्ञानिक जांच एवं अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा की जा रही है। देशभर से आए वैज्ञानिक, शोधकर्ता और पुलिस अधिकारी इसमें भाग लेकर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।
इस दो दिवसीय SETCON-2026 सम्मेलन के माध्यम से बिहार पुलिस को अत्याधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों से जोड़ने और अपराध अनुसंधान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।