19 सितंबर मंगलवार से आयोजित होने वाले गणपति पूजा को लेकर क्षेत्र में बना उत्साह का माहौल,गणपति बप्पा मोर्या के धुन से गुंज उठेगा पुरा बिरौल, शहर से लेकर गांव में दस दिन पूजा अर्चना में डूबे रहेंगे लोग।

नीलेश/ बिरौल।
प्रखंड के विभिन्न जगहों पर गणेश पूजनोत्सव धुमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। पूजा स्थलों पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। मुख्य मार्ग से पूजा स्थल तक पहुंच पत्र को लाइटों से सजाया जा रहा है। पूजा को आकर्षक बनाने के लिए कमेटी की ओर से जगह-जगह दर्जनों हाय फ्रिक्वेंसी का साउंड बॉक्स एवं हॉर्न लगाया गया है। गणपति जी के आगमन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। पंडालों से लेकर घरों में भी दस दिनों तक गणेश जी का पूजा अर्चना करने में लोग डूबे रहते हैं। इस दौरान पुरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहता है।इसको लेकर पूजा पूजा समिति की ओर से बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान सदस्यों ने पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने,गणेश प्रतिमा का दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का पूरा ख्याल रखने के अलावा शरारती लोगों पर विशेष नजर बनाए रखने आदि का प्रस्ताव पारित किया गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड के नगर पंचायत बिरौल अंतर्गत तीन जगहों पर क्रमशः मंदिर घाट घाट,खेबा टोला एवं वनदेवी नगर के अलावा दाथ, पटनिया में भी गणपति पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इधर सनफ्लावर एकता संघ गणपति पूजा समिति के सदस्य रमेंद्र मंडल ने बताया कि पूजा को लेकर रुपरेखा तैयार कर लिया गया है। भव्य मेला एवं सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।दूसरी ओर 10 दिवसीय गणपति पूजा को लेकर स्थानीय प्रशासन पूर्ण रूपेण सतर्क है। पूजा स्थलों पर विशेष निगरानी रखने को लेकर चौकीदार,गश्ती दल के साथ सादे लिबास में पुलिस कर्मी को विशेष निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त किया जाएगा। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि पूजा कमेटी की ओर से अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।