दरभंगा पुलिस का एक्शन मोड जारी, कई थानों में छापेमारी व गिरफ्तारी दरभंगा पुलिस का एक्शन मोड जारी, कई थानों में छापेमारी व गिरफ्तारी दस्तक 7मीडिया /दरभंगा दरभंगा पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी और गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। हायाघाट थाना कांड संख्या-57/26 (धारा-109 BNS) में नामजद अभियुक्त पूजा देवी (पति धर्मेन्द्र झा, निवासी पौराम) को गिरफ्तार किया गया है। बहेड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पोहद्दी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 171.525 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। APM थाना कांड संख्या-47/26 (धारा-109 BNS) में अभियुक्त छोटू कुमार दास (पिता स्व. सुरेश दास, निवासी रतनपुरा) को गिरफ्तार किया गया। मनिगाछी थाना क्षेत्र के पुतई स्थित बौनागाछी में छापेमारी के दौरान 379.980 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। सोनकी थाना कांड संख्या-23/25 में अभियुक्त राजू कुमार यादव (पिता सुरेन्द्र यादव, निवासी नवटोलिया धोई) को गिरफ्तार किया गया। बहेड़ा थाना कांड संख्या-198/26 में अभियुक्त विकाश कुमार विक्रम (पिता मनोज कुमार झा) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
April 7, 2026 दरभंगा पुलिस अलर्ट मोड में: यातायात प्रबंधन से लेकर लंबित मामलों की समीक्षा तक सख्त निर्देश
April 8, 2026 भारत-नेपाल सीमा पर रेल मार्ग से घुसपैठ रोकने को लेकर पटना में उच्चस्तरीय बैठक,पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।