बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, किसी हादसे का इंतज़ार तो नहीं ?
बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, किसी हादसे का इंतज़ार तो नहीं ?
बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, किसी हादसे का इंतज़ार तो नहीं ?
दस्तक 7 मिडिया,गुरुग्राम,ई.आर के जायसवाल।
शहर के सेक्टर 69 से 70 के रोड क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्र की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भी स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। तब मीडिया के माध्यम से उठाई गई जनता की आवाज़ के बाद इन्हें चालू किया गया, लेकिन उनकी स्थिति संतोषजनक नहीं रही। प्रारंभ में लाइटें मात्र औपचारिक रूप से जलती रहीं और पुनः शिकायतों के बाद ही वे सुचारू रूप से कार्य करने लगीं।हालांकि, हैरानी की बात यह है कि कुछ ही दिनों में आधे से अधिक स्ट्रीट लाइटें फिर से बंद हो गई हैं। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों को भी आमंत्रित कर रही है। स्थानीय निवासियों का प्रश्न है कि क्या हर बार समस्याओं के समाधान के लिए जनता को ही आवाज उठानी पड़ेगी? क्या संबंधित विभाग की कोई नियमित निगरानी और जिम्मेदारी नहीं है?इस संबंध में संबंधित विभाग से तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की जाती है, ताकि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा बनी रह सके।