दरभंगा में सोलर क्रांति को रफ्तार: डीएम की बैठक में बड़ा एक्शन प्लान, सैकड़ों घरों में लग चुका है पैनल
दरभंगा में सोलर क्रांति को रफ्तार: डीएम की बैठक में बड़ा एक्शन प्लान, सैकड़ों घरों में लग चुका है पैनल
दरभंगा में सोलर क्रांति को रफ्तार: डीएम की बैठक में बड़ा एक्शन प्लान, सैकड़ों घरों में लग चुका है पैनल
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में पी.एम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तेजी से क्रियान्वयन पर जोर दिया गया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
डीएम ने सभी सहायक व कनीय विद्युत अभियंताओं तथा वेंडरों को निर्देशित किया कि अधिक बिजली खपत वाले और इच्छुक उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यह योजना न सिर्फ बिजली बिल कम करेगी बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर भी बनाएगी।
योजना की प्रगति पर नजर ,जिले में अब तक कुल 1775 आवेदन प्राप्त
908 उपभोक्ताओं ने वेंडर का चयन किया
329 घरों में सोलर पैनल लग चुका है
308 उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा सब्सिडी मिल चुकी है
प्रेस क्लब दरभंगा में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यपालक अभियंता विकास कुमार और उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना पर्यावरण के अनुकूल है और ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा देती है।
सब्सिडी का लाभ
1 किलोवाट पर ₹30,000
2 किलोवाट पर ₹60,000
3 किलोवाट या उससे अधिक पर ₹78,000 तक की सब्सिडी
अधिकारियों ने बताया कि सोलर पैनल लगाने के बाद 5 साल की गारंटी और 10 साल की वारंटी दी जा रही है, जो इसे और भी भरोसेमंद बनाता है।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें। इच्छुक उपभोक्ता योजना के पोर्टल पर आधार नंबर और बिजली बिल के साथ आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित सहित विद्युत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता और वेंडर उपस्थित रहे।