दरभंगा
विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने शराब और शराब से जुड़े मामलों मे कई लोंगों को गिरफ्तार किया हैं।वहीं कुछ मात्रा मे शराब भी बरामद किया हैं।
थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि विश्वविद्यालय थाना मे दर्ज 279/23 के मामले मे नगर थाना क्षेत्र के हसनचक मुहल्ले से राम बाबू साह के पुत्र अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि सीआरपीसी की धारा 109के तहत बालू घाट मुहल्ले से राम चंद्र सहनी के पुत्र पंकज सहनी को गिरफ्तार किया गया हैं।
इधर बेलदुल्लाह मुहल्ले से कांड संख्या 282/23 के आरोपी स्व मोहन यादव के पुत्र अजय यादव को गिरफ्तार किया गया हैं।

थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि एक मोटरसाइकिल पल्सर BRO7AP 9411से दो बोतल शराब की बरामदगी हुई हैं। इस मामले मे सदर थाना के छपकी परड़ी से मों सलाम के पुत्र जाहुद को गिरफ्तार किया गया हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि 300एमएल नेपाली सोफिया के 32 बोतल शराब के साथ दो लोंगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुये न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा हैं इसमें मुजफ्फरपुर जिला के रेवा गांव निवासी कालिका सिंह के पुत्र बालू सिंह एवं इसी थाना के सुंदरपुर निवासी गुड्डू पासवान के पुत्र संतोष पासवान को गिरफ्तार किया हैं।

