सुपौल बाजार में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम, पूर्वजों को पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया 47 वां स्थापना दिवस
दस्तक 7 मिडिया,बिरौल, दरभंगा।


जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा एवं दरभंगा के सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला संयोजक (वाणिज्य प्रकोष्ठ) कृष्ण मोहन महतो के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जड़ें भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रवाद में गहराई से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है, यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। वहीं सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ चलने वाला एक विचार है। जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने कहा भाजपा संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है, जहां हम सभी को मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। पइस अवसर पर जिला प्रभारी राजीव रंजन, जनसंघ कालीन कार्यकर्ता शशि भूषण महतो,राजकुमार सिंह,मनोज झा,सरिता देवी, ममता देवी,इंद्रेश झा,मणिकांत झा, मंडल अध्यक्ष पंकज झा,उपाध्याय सोहन यादव ,निरज कुमार कर्ण, इंद्रेश झा,महावीर प्रसाद सिंह ,भगवान झा,विनोद चौधरी, हेमचंद्र झा,रामविलास भारती ,घनश्याम चौधरी,मंडल अध्यक्ष शिवकांत सहनी,विष्णु सहनी, रामबाबू माहथा सहित कई लोग मौजूद थे।