दरभंगा में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर पुलिस अलर्ट, कर्मियों को दिए गए सख्त निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सोमवार को दरभंगा यातायात थाना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी के निर्देशन में आयोजित की गई, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), थानाध्यक्ष यातायात सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

