14 अप्रैल तक आईटीआई नामांकन के लिए करें आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
14 अप्रैल तक आईटीआई नामांकन के लिए करें आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
14 अप्रैल तक आईटीआई नामांकन के लिए करें आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय के जिला जन-सम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई), दरभंगा में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि नामांकन से पहले प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेडों एवं संस्थानों में दाखिले का अवसर मिलेगा।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आईटीआई कैट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संस्थान के उप-प्राचार्य ने जानकारी दी कि आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर समेत कई ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाता है, जिससे वे रोजगार और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनते हैं।
इसके साथ ही संस्थान में कौशल विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। अधिकारियों ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।