भरवाड़ा में कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से सफ़ाई कर्मी की मौत , ट्रक सहित ड्राइवर गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा के
घोड़दौड़ चौक के निकट सोमवार की सुबह अतरबेल से भरवारा की और तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित ट्रक ने नगर पंचायत के सफाईकर्मी स्व: विलट राम के पुत्र विक्रम राम को ठोकर मार दी घटना के बाद मौके पर जुटे लोगो ने सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध यादव ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान या डीएमसीएच ले जाते समय विक्रम राम की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की जब्त कर ड्राइवर जमुई जिले के सोनो थाना निवासी राजेश कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। विक्रम राम रोज की तरह सड़क की सफाई का काम कर रहे थे।इसी बीच सिंहवाड़ा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक JH10BP-6248 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि विक्रम राम अपनी साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी पत्थर-कोयला लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना पर मुख्य पार्षद सुनील भारती , पार्षद प्रतिनिधि सूरज कुमार सहित सफ़ाईकर्मियों ने शोक व्यक्त की है।