मेधावी छात्रों का सम्मान, डीएम ने बढ़ाया हौसला “मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है सफलता”
मेधावी छात्रों का सम्मान, डीएम ने बढ़ाया हौसला “मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है सफलता”
मेधावी छात्रों का सम्मान, डीएम ने बढ़ाया हौसला “मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है सफलता”
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और जिला स्तर पर नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सोमवार को समाहरणालय परिसर में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कर-कमलों से विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी ने इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि यह निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें और पूरी लगन के साथ पढ़ाई जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की अहम भूमिका होती है, जो उन्हें सही दिशा और प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने भविष्य के सपनों को भी साझा किया। कई विद्यार्थियों ने आईएएस, इंजीनियर और डॉक्टर बनने की इच्छा जताई।
जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रशांत कुमार मिश्रा (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बिहारी राढ़ी, जाले), द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कंचन कुमारी (प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय, सुपौल बाजार, बिरौल) तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खदीजाह परवीन (नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कन्हैय उर्दू, गौड़ाबौराम) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
घरेलू गैस के अवैध इस्तेमाल पर प्रशासन का शिकंजा, दरभंगा में होटल व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, एक के खिलाफ FIR दर्ज
दरभंगा में LPG को लेकर अफवाहों पर रोक, प्रशासन सख्त।15 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य, जिले में गैस की कोई कमी नहीं, 20 स्थानों पर छापेमारी—कंट्रोल रूम से शिकायतों का त्वरित निपटारा