एक माह तक चलेगा विशेष शिविर, सैकड़ों लाभार्थियों ने उठाया फायदा
एक माह तक चलेगा विशेष शिविर, सैकड़ों लाभार्थियों ने उठाया फायदा
एक माह तक चलेगा विशेष शिविर, सैकड़ों लाभार्थियों ने उठाया फायदा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के बुनियाद केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र, बहादुरपुर ने जानकारी दी कि यह शिविर बहादुरपुर, बेनीपुर और बिरौल में संचालित हो रहा है।
शिविर के दौरान बहादुरपुर केंद्र पर 70, बेनीपुर में 50 और बिरौल में 41 लाभार्थियों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।
यह विशेष शिविर जनहित में चलाई जा रही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का हिस्सा है, जिसके तहत आम लोगों को स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि यह शिविर आगामी एक माह तक इन केंद्रों पर लगातार संचालित रहेगा।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र पर पहुंचकर आंखों की जांच कराएं और निःशुल्क चश्मा प्राप्त करें।
उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि आंखों की रोशनी हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए समय-समय पर आंखों की जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि बुनियाद केंद्रों पर योग अभ्यास एवं कई बीमारियों का निःशुल्क इलाज भी उपलब्ध कराया जा रहा है।