लहेरियासराय पुलिस क्लब में पुलिस एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न, देर रात घोषित हुए परिणाम,अध्यक्ष पद पर काबिज हुये सअनि नंद लाल यादव।
दस्तक 7मीडिया /गुड्डूराज
लहेरियासराय स्थित पुलिस क्लब में लंबे इंतजार के बाद पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया जहां शाम 5 बजे तक पूरी हो गई थी, वहीं मतगणना देर रात करीब साढ़े 11 बजे तक चली, जिसके बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा की गई।
काफी समय से पुलिस एसोसिएशन के चुनाव नहीं होने के कारण विभिन्न पद रिक्त पड़े थे। ऐसे में इस चुनाव को लेकर पुलिस कर्मियों में खासा उत्साह देखा गया। अंततः चुनाव संपन्न होने के साथ ही संगठन को नया नेतृत्व मिल गया।

