दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी के यहां लूट कांड का खुलासा , 6 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 1 घायल ,दरभंगा के एसएसपी की मेहनत रंग लाई।
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी के यहां लूट का खुलासा हो गया हे।दरअसल दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेडडी जला रेडडी के पहल पर दरभंगा , बेगूसराय , और एसटीएफ की पुलिस हरकत में आयी और बड़ी कामयाबी हासिल हुई।बेगूसराय के एसपी ने इसे लेकर प्रेस रिलीज भी जारी किया हे।
प्रेस रिलीज में बताया गया कि मंसूरचक थाना अन्तर्गत ग्राम दशरथपुर में बेगूसराय पुलिस, दरभंगा पुलिस एवं एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में दरभंगा जिला के नगर थाना में प्रेम ज्वैलर्स में हुए लूट कांड के अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान 01 अपराधी जख्मी हुआ तथा कुल 06 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 09 गोली, 03 मोटरसाइकिल, 04 मोबाइल एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए।
घटना का विवरण
दिनांक 04अप्रेल 2026 को दिन में दरभंगा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नगर थाना कांड संख्या-72/26 (लूट कांड) के अपराधी ग्राम दशरथपुर में एकत्रित होकर लूटे गए सामान को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे हैं।
इस सूचना को दरभंगा पुलिस द्वारा बेगूसराय पुलिस के साथ साझा किया गया। तत्पश्चात बेगूसराय पुलिस, दरभंगा पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा छापेमारी के दौरान ग्राम दशरथपुर पहुंचकर अपराधियों के संभावित ठिकाने की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख अपराधी पास के मकई के खेत में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे।
पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बावजूद लगातार फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में अपराधी मंगल कुमार घायल हो गया, जबकि उसके साथ अविनाश कुमार, आर्यन कुमार, पवन झा, गौतम कुमार एवं विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान सभी अपराधियों ने ज्वैलर्स लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। घायल मंगल कुमार ने यह भी बताया कि दिनांक 24.03.2026 को बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक से अपने साथियों के साथ 02 लाख रुपये की लूट की थी।
घायल मंगल कुमार का इलाज पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में कराया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बेगूसराय घटनास्थल पर पहुंचकर कैम्प कर रहे थें तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे थें ।
एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक जांच की गई और इस मामले में आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
बरामदगी
1. पिस्टल – 01
2. गोली – 09
3. देशी कट्टा – 01
4. मोटरसाइकिल – 03
5. मोबाइल – 04
6. चांदी के आभूषण
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मंगल कुमार, पिता- अखिलेश कुमार, सा०- गोखलेनगर, थाना- बलिया (मुठभेड़ में घायल)
2. अविनाश कुमार, पिता- संजय सहनी, सा०- मंसूरचक किसान टोला
3. गौतम कुमार, पिता- बिजली सहनी, सा०- मंसूरचक
4. विक्की कुमार, पिता- उपेन्द्र पासवान, सा०- भवानीपुर, थाना- मंसूरचक
5. आर्यन कुमार, पिता- विजय ईश्वर, सा०- मरांची, थाना- बछवाड़ा (सभी जिला बेगूसराय)
6. पवन झा, पिता- विश्वनाथ झा, सा०- रूपौली, थाना- भैरवस्थान, जिला- मधुबनी
अपराधिक इतिहास
मंगल कुमार
मुफस्सिल थाना कांड संख्या-229/25, दिनांक-26.06.25
धारा- 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 20(ii)/22 NDPS एक्ट
आर्यन कुमार
उजियारपुर थाना, समस्तीपुर कांड संख्या-208/25, दिनांक-21.08.25
धारा- 103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हे पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
हालांकि दरभंगा के एसएसपी इस मामले में सख्त हे और उनके द्वारा और भी प्रयास जारी हे।
