2009 बैच के दारोगाओं का प्रमोशन डेढ़ वर्षों से अधिक समय से हे अटका, फाइल लंबित , इंस्पेक्टर बनने की आस में मायूसी
2009 बैच के दारोगाओं का प्रमोशन डेढ़ वर्षों से अधिक समय से हे अटका, फाइल लंबित , इंस्पेक्टर बनने की आस में मायूसी
2009 बैच के दारोगाओं का प्रमोशन डेढ़ वर्षों से अधिक समय से हे अटका, फाइल लंबित , इंस्पेक्टर बनने की आस में मायूसी
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
बिहार पुलिस विभाग में 2009 बैच के बड़ी संख्या में पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) को अब तक पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर प्रोन्नति नहीं मिलने से नाराजगी और मायूसी का माहौल है। करीब एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इस मामले पर पुलिस मुख्यालय स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 2009 बैच में कुल आठ बैच शामिल हैं। पहले बैच में करीब 1547 दारोगा नियुक्त हुए थे, जो बाद में बढ़कर लगभग 3000 हो गए। इस बैच के कई अधिकारियों को पहले ही उच्चतर प्रभार देकर इंस्पेक्टर बना दिया गया है, लेकिन बड़ी संख्या में अधिकारी अब भी प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी बैच में बाद में नियुक्त हुए कई अधिकारी इंस्पेक्टर बन चुके हैं, जबकि उनसे पहले नियुक्त और प्रशिक्षण ले चुके अधिकारी अब भी उसी पद पर बने हुए हैं। इससे विभाग में असमंजस और असंतोष की स्थिति पैदा हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, 26 नवंबर 2024 को हुए प्रमोशन में ऐसे कई अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया था, जिन पर विभागीय कार्रवाई चल रही थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी डीआईजी/आईजी से दोबारा नामांकन (नॉमिनेशन) मांगा था।सभी क्षेत्र के डीआईजी/आईजी ने समीक्षा कर करीब करीब एक साल पहले ही सूची मुख्यालय को भेज दी थी, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
बताया जाता है कि इस संबंध में फाइल अभी भी पुलिस मुख्यालय में लंबित पड़ी है।
गौरतलब है कि बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा ज्ञापांक पी-1/04-09-57-2024/76 के तहत एक अहम प्रशासनिक निर्णय लिया गया था। इसमें दारोगाओं को इंस्पेक्टर पद पर तदर्थ (अस्थायी) रूप से कार्यकारी प्रभार देने का प्रावधान किया गया था, जिसमें वेतनमान भी शामिल है। इस आदेश को राज्य के सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया था, ताकि समय पर प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
इसके बावजूद, समय पर कार्रवाई नहीं होने से 2009 बैच के सैकड़ों अधिकारी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और अब उनकी नजरें पुलिस मुख्यालय के फैसले पर टिकी हुई हैं।
शिवदाहा में ट्रांसफार्मर से चोरी:कीमती सामान निकाल ले गए चोर, जांच अबतक नहीं
दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी के यहां लूट कांड का खुलासा , 6 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 1 घायल ,दरभंगा के एसएसपी की मेहनत रंग लाई।