दरभंगा में LPG संकट की अफवाहों पर विराम: प्रशासन सख्त, आपूर्ति पर्याप्त। जिलाधिकारी की सख्त मॉनिटरिंग, छापेमारी तेज
दरभंगा में LPG संकट की अफवाहों पर विराम: प्रशासन सख्त, आपूर्ति पर्याप्त। जिलाधिकारी की सख्त मॉनिटरिंग, छापेमारी तेज
दरभंगा में LPG संकट की अफवाहों पर विराम: प्रशासन सख्त, आपूर्ति पर्याप्त। जिलाधिकारी की सख्त मॉनिटरिंग, छापेमारी तेज
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में एलपीजी गैस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने का दावा किया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दरभंगा में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
शनिवार को जिले में कुल 9,454 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया, जिसमें दरभंगा सदर में 7,563, बेनीपुर में 767 और बिरौल में 1,124 सिलेंडर शामिल हैं। वहीं, 13,138 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं।
प्रशासन के अनुसार, 05 अप्रैल को 15,448 सिलेंडर की आपूर्ति और 28,586 सिलेंडर वितरण का लक्ष्य तय किया गया है।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है, जिसके तहत बुकिंग के 1–2 दिनों के भीतर गैस पहुंचाई जा रही है। शिकायतों के समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय है, जहां आज प्राप्त 25 शिकायतों का निष्पादन किया गया।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है। इसी क्रम में आज 20 स्थानों पर औचक छापेमारी की गई, जिसमें 10 गैस एजेंसियां भी शामिल रहीं।
डीएम की समीक्षा बैठक: एजेंसियों को सख्त निर्देश
समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में गैस आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में DM ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, 3 दिन पहले बुकिंग करने वालों को प्राथमिकता दी जाए, कालाबाजारी, ओवरप्राइसिंग और अवैध उपयोग पर कड़ी कार्रवाई हो,गैस एजेंसियां अपने परिसर में स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाएं और लंबित मामलों का जल्द निष्पादन किया जाए
इसके अलावा, प्रशासन ने निगरानी को और सख्त करते हुए कहा कि एजेंसियों पर पदाधिकारियों की तैनाती, वितरण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी, जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने यह भी कहा कि बार-बार शिकायत मिलने वाली एजेंसियों पर विशेष नजर रखी जाएगी और दोषी पाए जाने पर एजेंसी सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) का गठन कर औचक निरीक्षण तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने दोहराया है कि जिले में LPG, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी, सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है ।कुल मिलाकर, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की घबराहट या जमाखोरी की जरूरत नहीं है।