मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र में वाहन परेड आयोजित, एसएसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

दीपक कुमार। गायघाट।

मुजफ्फरपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर द्वारा पुलिस केंद्र में वाहन परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी पुलिस वाहनों की स्थिति, संचालन और रिकॉर्ड की गहन समीक्षा की गई।

परेड निरीक्षण के दौरान संबंधित वाहन चालकों एवं पुलिस पदाधिकारियों से वाहनों की परिचालन प्रविष्टि, रख-रखाव रिकॉर्ड, ईंधन उपयोग, यात्रा विवरण तथा आवश्यक दस्तावेजों की अद्यतन स्थिति के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। अधिकारियों को वाहन संचालन में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कुछ वाहन खराब एवं अनुपयोगी पाए गए, जिस पर एसएसपी ने तत्काल मरम्मतिकरण कराने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस वाहनों की बेहतर स्थिति कानून-व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है।यह पहल पुलिस विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।