प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,80एवं 90प्रतिशत मेट्रिक और इंटर में अंक लाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित।

दस्तक 7मीडिया /हनुमाननगर 


शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के पंचोभ गांव स्थित शैल विमल स्वास्थ्य एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा और इंटर  की परीक्षा में 80%से अधिक अंक लाने वाले सफलतम मेघावियों को सम्मानित किया गया। सीमित संशाधनों के बाबजूद ग्रामीण परिवेश में अपने स्वाध्याय और लगन से मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में जिला टॉपर्स ने सबका ध्यान आकृष्ट किया तथा उपस्थित अतिथियों ने उनके लगन की सराहना की। डीएन हाईस्कूल पंचोभ के छात्र और दरभंगा जिले के चौथे टॉपर प्रिंस कुमार यादव, रुपौली हाईस्कूल की छात्रा और छठी टॉपर श्रुति सुमन, मोरो हाईस्कूल के छात्र और जिले में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले कुणाल राय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनके साथ मैट्रिक और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले कुल 55 छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष तथा ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन पंचायत के मुखिया सह संस्था के सचिव राजीव चौधरी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि तथा विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. वैद्यनाथ चौधरी बैजू, एमके कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद रहमतुल्लाह, एमएलएसएम कॉलेज के प्रिंसिपल शंभू प्रसाद यादव, डीएन हाईस्कूल के प्रिंसिपल मो. अख्तर, प्रो. उषा चौधरी समेत कई गणमान्य लोग इस अनूठी और हौसला आफजाई कार्यक्रम के साक्षी बने।
मौजूद बुद्धिजीवियों के बीच चर्चा चलती रही कि क्षेत्र के जिन बच्चों ने सीमित संसाधनों में जिले में टॉप किया, अगर उन्हें बेहतर सुविधा मिले तो वे राज्य और देश स्तर पर क्या नही कर सकते हैं?वहीं अभिभुत सम्मानित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
फोटो जागरण
पंचोभ स्थित शैल विमल स्वास्थ्य एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद अतिथि एवं सफलतम छात्र छात्राएं।