नागपुर में बिहार पुलिस का जलवा: ट्रैकर डॉग ‘लिली’ ने जीता स्वर्ण पदक
नागपुर में बिहार पुलिस का जलवा: ट्रैकर डॉग ‘लिली’ ने जीता स्वर्ण पदक
नागपुर में बिहार पुलिस का जलवा: ट्रैकर डॉग ‘लिली’ ने जीता स्वर्ण पदक
दस्तक 7मीडिया /पटना
नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025-2026 में बिहार पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में अपना परचम लहरा दिया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के Scent Discrimination इवेंट में बिहार की ट्रैकर श्वान ‘लिली’ ने स्वर्ण पदक हासिल कर सभी को गर्व से भर दिया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे कड़ी मेहनत और बेहतरीन तालमेल हैट्रैकर डॉग ‘लिली’ और उनके डॉग हैंडलर पी०टी०सी० कांस्टेबल/343 घनश्याम चंद्रवंशी की। दोनों की शानदार जोड़ी ने अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता और प्रशिक्षण का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर की टीमों को पीछे छोड़ दिया।
इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिहार पुलिस न सिर्फ कानून-व्यवस्था में बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
पूरे बिहार के लिए यह गर्व का क्षण है। बिहार पुलिस की इस टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।