मुजफ्फरपुर के बेरुआ गांव में प्रभाकर सिंह की निर्मम हत्या के मामले में पप्पू यादव ने परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

दस्तक 7मीडिया ,गाय घाट /दीपक कुमार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ गांव में बीते दिन अपराधियों ने जारंग बेरवा निवासी श्री प्रभाकर कुमार सिंह की बेरहमी से हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही सांसद उर्फ पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं।
पप्पू यादव ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें ऐसी सजा मिले जो समाज में एक सख्त संदेश दे सके।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं, और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।